Home छत्तीसगढ़ मां दुर्गा प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा भक्तों सैलाब

मां दुर्गा प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा भक्तों सैलाब

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : नगर पंचायत लखनपुर के प्राचीन स्वयं- भू शिवमन्दिर प्रांगण में नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गा जी के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 8 फरवरी दिन रविवार को विधि-विधान के साथ पंडित पुजारियों के मुखारविंद से उच्चरित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। नगर सहित आसपास ग्रामीण इलाकों से आये महिला पुरूष बच्चे बुजुर्गों की अपार भीड़ रही। श्रद्धालु माता भक्त मंदिर में विराजित मां दुर्गा भगवान शंकर हनुमान जी के दर्शन पूजन किये । क्षेत्र के श्रद्धालु आयोजित समारोह में शामिल होकर एतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

महाभंडारे में श्रद्धालु माता भक्त प्रसाद का आनंद उठाया।काबिले गौर है नगर लखनपुर में प्राचीन स्वयं-भू शिवमन्दिर प्रांगण में भगवान भोलेनाथ,हनुमान जी की मंदिर के बाद मां दुर्गा मंदिर की भी स्थापना हो गई है। दूर्गा मंदिर के बिना एक अधूरापन सा था वह दूर हो गई है।अब आने वाले पीढ़ी के भक्तों को शिव शक्ति के अलावा महाबली हनुमान जी की दर्शन पूजन करने के अवसर मिल सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here