Home छत्तीसगढ़ उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी से तनिष्क सम्मानित

उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी से तनिष्क सम्मानित

0

बिलासपुर (कैलाश वस्त्रकार बिलासपुर ब्यूरो) :  छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध बाल कलाकार छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित तनिष्क वर्मा ने विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर भुवनेश्वर उड़ीसा में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजन भजन संध्या में प्रस्तुति किया जहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश भर से पहुंचे थे। तनिष्क के भजन प्रस्तुति पर श्रद्धालु मंत्र मुग्ध होकर झूमते रहे। मात्र 10 से 11 साल में तनिष्क ने इससे पूर्व प्रयागराज महाकुंभ मेला में प्रस्तुति देकर और अब लिंगराज मंदिर भुवनेश्वर उड़ीसा में प्रस्तुति देकर अपना नाम राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज करा लिया है । इस अवसर पर उड़ीसा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन मांझी जी तनिष्क को सम्मानित किया जो छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।लिंगराज मंदिर के सचिव श्री सनत मिश्रा जी ने तनिष्क के उज्जवल भविष्य की कामना की। लिंगराज मंदिर में प्रस्तुति के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी और बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी ने बधाई देते हुए तनिष्क के उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here