Home छत्तीसगढ़ बडेगोबरा के सातमारी पहाडी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे 02...

बडेगोबरा के सातमारी पहाडी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे 02 नग एसएलआर, 01 नग इंसास एवं 01 नग 12 बोर हथियार बरामद

0

 

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद: आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यथारा में वापस लौटे माओवादियों से गहन पूछताछ करने के पश्चात् प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के उड़िसा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाडी में आटोमैटिक हथियारों के डम्प कर रखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर डम्प के स्थानों को चिन्हित कर जिला मुख्यालय गरियाबंद से जिला पुलिस बल ई-30 की आप्स टीम को दिनांक 16/02/2026 को रवाना किया गया था। उल्लेखित पहाडी का सघन सर्च करने पर पुलिस बल ई-30 टीम ने पहाडियों में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गये 02 नग एसएलआर, 01 नग इंसास, 01 नग 12 बोर, 03 नग एसएलआर मैग्जिन, 01 नग इंसास मैग्जिन, 28 नग जिंदा एलएलआर कारतूस को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के द्वारा जानकारी दिया गया जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा वर्ष 2024 से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 26 जनवरी 2026 के पूर्व गरियाबंद क्षेत्र में सक्रिय धमतरी गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सम्पूर्ण सूचीबद्ध माओवादियों को आत्मसमर्पण/निष्क्रिय करने में सफलता प्राप्त हुई है। साथी ही माओवादियों के इस डम्प की बरामदगी के साथ क्षेत्र में माओवादी हिंसा की संभावनाओं को नगण्य करने में जिला पुलिस बल एक कदम और आगे बढ़ी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल एसपी धीरेंद्र पटेल, करन कुमार उईके उपस्थित थे।

जिला गरियाबंद अंतर्गत वर्ष 2024 से अब तक 2026 में पुलिस को प्राप्त सफलता-

(1 ) मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों की संख्या 31

( 2) गरियाबंद में आत्मसमर्पित नक्सलियों की संख्या 29

(3 ) माओवादियों से जप्त ग्रेडेड हथियार 31, अन्य हथियार 42, कुल= 73

(4 ) माओवादियों से कुल जप्त रकम 62,50,000/-

(5 ) माओवादियों से जप्त इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 304, नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर- 22, आईईडी बम- 14, कॉर्डेक्स वायर- लगभग 114.49 मीटर, बीजीएल सेल 57

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here