Home छत्तीसगढ़ भीषण सड़क हादसा; बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर मौत

भीषण सड़क हादसा; बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर मौत

0

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में बंजारी मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 8 वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। पूंजीपथरा से इलाज के लिए रायगढ़ आ रहे बाइके सवार परिवार को पीछे से 16 चक्का ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

रायगढ़ पूंजीपथरा क्षेत्र के टूमी डीह में रह रहे मोहम्मद अशरफ कुरैशी अपनी पत्नी रिजवाना कुरैशी और 8 वर्षीय बेटे अख्ताब कुरैशी के साथ बच्चे के इलाज के लिए रायगढ़ आ रहे थे। जैसे ही वे बंजारी मंदिर के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रक ने उनकी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहम्मद अशरफ कुरैशी और उनके 8 वर्षीय पुत्र अख्ताब कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

बताया जा रहा है कि परिवार मूलतः इलाहाबाद का निवासी था और वर्तमान में पूंजीपथरा के टूमी डीह में रहकर जीवन यापन कर रहा था। परिजनों ने ट्रक मालिक और फरार चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा उचित मुआवजा राशि की मांग की है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है और मामले की विवेचना जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here