Home छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ में सेवा की मिसाल: डॉ. खुर्शीद खान की पहल पर 250...

धरमजयगढ़ में सेवा की मिसाल: डॉ. खुर्शीद खान की पहल पर 250 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़ ,धरमजयगढ़  : आदिवासी बहुल धरमजयगढ़ क्षेत्र में जनसेवा के लिए समर्पित डॉ. खुर्शीद खान ने एक बार फिर समाजहित में सराहनीय पहल की। न्यू शगुफ्ता हॉस्पिटल, तुर्रापारा, धरमजयगढ़ में डॉक्टर आर एल हॉस्पिटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ के तत्वावधान में निसंतान दंपतियों, अस्थि रोग, सामान्य बीमारियों, बाल एवं शिशु रोग तथा भ्रूण रोगों की जांच हेतु भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,शिविर में रायगढ़ जिले के सर्वप्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की सुप्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया अग्रवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत अग्रवाल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुबोध नायक, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्येश शर्मा तथा भ्रूण रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर क्षेत्र के करीब 250 मरीजों ने निःशुल्क परामर्श एवं जांच का लाभ उठाया,ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में इस प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिलना बड़ी सौभाग्य की बात है। डॉ. खुर्शीद खान के सतत प्रयासों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत हो रही हैं।

पीएचसी बायसी को दिलाया प्रदेश स्तरीय सम्मान

डॉ. खुर्शीद खान की कार्यशैली का ही परिणाम है कि पीएचसी बायसी को स्वच्छता एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था,अस्पताल की साफ-सफाई, अनुशासन और बेहतर समन्वय के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे,वर्ष 2016 में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग के सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक रानू साहू तथा जिला पंचायत रायगढ़ की सीईओ चंदन त्रिपाठी के हाथों डॉ. खान को सम्मानित किया गया था। डॉ. खान ने कहा कि जब तक वे धरम की नगरी धरमजयगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, तब तक जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे,जनता का विश्वास, सेवा का संकल्प — डॉ. खुर्शीद खान की यही कार्यशैली उन्हें क्षेत्र में लगातार सम्मान दिलाया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे सेवाभावी चिकित्सक के प्रयासों से ही धरमजयगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर लगातार ऊंचा उठा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here