Home छत्तीसगढ़ झाड़-फूंक की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण, हिंदू संगठन ने मचाया...

झाड़-फूंक की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण, हिंदू संगठन ने मचाया हंगामा

0

 बिलासपुर: झाड़-फूंक की आड़ में चल रहे धर्मांतरण के खेल का हिंदू संगठन ने भंडाफोड़ किया है। बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिलाओं व युवक-युवतियों को एकत्रित कर प्रार्थना करवा रहे थे। साथ ही हिंदू धर्म को छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इसी दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए और जमकर हंगामा मचाया। सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभा को बंद कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि सरकंडा क्षेत्र के पुराना सरकंडा माताचौरा के पास शुक्रवार दोपहर एक मकान में प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। पास्टर द्वारा हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ भड़काया जा रहा था। प्रार्थना सभा में करीब 30 से 35 महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। सभा के दौरान बीमारी ठीक करने और स्वास्थ्य लाभ दिलाने जैसे प्रलोभन देकर लोगों को कन्वर्जन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस तरह की गतिविधियों से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है, जिससे क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है।

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और आपसी सौहार्द बना रहे। इस मामले में सरकंडा पुलिस ने बताया कि बिलासपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रहे धर्मांतरण पर निगाह रखने के लिए एसएसपी रजनेश सिह ने निर्देश दिए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here