Home क्रिकेट BCCI ने 30 दिन पहले ऐलान किया और बदला शेड्यूल, अब...

BCCI ने 30 दिन पहले ऐलान किया और बदला शेड्यूल, अब इस तारीख को शुरू होगा 19वां सीजन…

0

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अंजाम तक पहुंचने में अब कुछ ही मैच और दिन बचे हैं. आने वाली 8 मार्च को इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा और चैंपियन का फैसला हो जाएगा. मगर वर्ल्ड कप के बाद भी टी20 क्रिकेट का एक्शन और रोमांच जारी रहेगा क्योंकि मार्च के अंत में शुरू होगा आईपीएल का 19वां सीजन, जिसके लिए BCCI अभी से तैयारी में जुट गई है. हालांकि, BCCI ने अचानक टूर्नामेंट को 2 दिन की देरी से शुरू करने का फैसला किया है और अब ये टूर्नामेंट 26 मार्च की जगह 28 मार्च को शुरू होगा.

क्यों हो रही IPL शेड्यूल में देरी:- BCCI ने अभी तक टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी नहीं किया है और इसकी एक वजह 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को माना जा रहा है. अगले कुछ महीनों में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और केरम में आम चुनाव होने हैं, जिनकी तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है. इनमें से तमिलनाडु (चेन्नई), पश्चिम बंगाल (कोलकाता) और असम (गुवाहाटी) में IPL के मुकाबले खेले जाने हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय बोर्ड चुनाव आयोग के ऐलान का इंतजार कर रहा है, जिसके चलते IPL 2026 का शेड्यूल रिलीज नहीं किया गया है.
कहां खेला जाएगा IPL 2026 का पहला मैच:- इतना ही नहीं, ये गवर्निंग काउंसिल को ये फैसला भी लेना है कि टूर्नामेंट का पहला मैच कहां खेला जाए. परंपरा के तहत पिछले सीजन की चैंपियन टीम ही पहला मैच खेलती है और वो उसके होम ग्राउंड में खेला जाता है. मगर पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL की वापसी को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है. पिछले साल RCB की जीत के बाद जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें कई मौतें हुई थीं. इसके चलते इस स्टेडियम में क्रिकेट पर फिलहाल रोक लगी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here