Home छत्तीसगढ़ शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय झगराखाण्ड में पोक्सो एक्ट जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय झगराखाण्ड में पोक्सो एक्ट जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

0

मनेन्द्रगढ़ :जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के अंतर्गत शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय झगराखाण्ड में बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिये पोक्सो एक्ट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वी क्लब समर्पण की चेयरपर्सन श्रीमती वीरांगना श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर और तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि द्वितीय सत्र न्यायालय एमसीबी की न्यायाधीश श्रीमती सरिता दास रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में बालिकाओं को पोक्सो एक्ट के प्रावधानों की सरल भाषा में जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने के लिये प्रेरित किया।
थाना मनेन्द्रगढ़ के डीएलबी अधिकार मित्र अजय विश्वकर्मा ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर प्रकाश डालते हुए मोबाइल और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की विस्तृत जानकारी दी वहीं थाना झगराखाण्ड की आरक्षक इशिता श्रीवास्तव ने पोक्सो एक्ट के तहत मिलने वाली कानूनी सहायता और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों पर बालिकाओं से संवाद किया।

पीएलबी अधिकार मित्र श्रीमती अंजनी यादव ने ‘गुड टच और बैड टच’ का डेमो प्रस्तुत कर छात्राओं को व्यावहारिक रूप से समझाया। श्रीमती इंदिरा सेंगर ने अपने संबोधन में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इसकी आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में न्यायाधीश सरिता दास, महिला आरक्षक इशिता श्रीवास्तव, अंजनी यादव, अजय विश्वकर्मा और इंदिरा सेंगर का सम्मान वीरांगना श्रीवास्तव द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुपमा सिंह ने किया। इस अवसर पर वी क्लब की सदस्य बबीता अग्रवाल, पम्मी अरोड़ा, मधु जैन, श्वेता पोद्दार, मीरा गुप्ता, मंजू अग्रवाल, रूपा पोद्दार सहित संकुल की शिक्षिकाएं रेखा पांडे, संध्या दास, साक्षी यादव, शांति यादव, अभिभावकगण और विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनी संरक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here