Home छत्तीसगढ़ महेश फाउन्डेशन के द्वारा भव्य भोलेनाथ के मूर्ती के साथ 11 निर्धन...

महेश फाउन्डेशन के द्वारा भव्य भोलेनाथ के मूर्ती के साथ 11 निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : नगरी ब्लाक के मुचकुन्द ऋषि व सोन्ढूर डैम के पास महेश फाउन्डेशन के द्वारा 40 फीट भगवान शंकर का मूर्ती स्थापना का कार्यक्रम25 फरवरी से आयोजन किया गया जो 1 मार्च तक विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा इसी कडी मे 28 फरवरी को 11 निर्धन कन्या विवाह का भी आयोजन किया गया महेश फाउन्डेशन के द्वारा मुचकुन्द ऋषि व सोन्ढूर डैम के पास 40 फीट भगवान भोलेनाथ के भव्य मूर्ती का निर्माण किया गया जहा पाच दिनो तक यहा आयोजन से ग्राम भक्तिमय हो गया इस कार्यक्रम मे शामिल होने बडी संख्या मे श्रद्धालु पहुच रहे व धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन रहे वही महेश फाउन्डेशन के संचालक हितेश सिन्हा ने बताया की उनके स्व पिता का सपना था की वो एक भव्य भोलेनाथ भगवान की मूर्ती का स्थापना करेगे व जो गरीब निर्धन परिवार है उनका विवाह भी करायेगे उन्ही के प्रेरणा से आज यह कार्य संभव हुआ आज 11 गरीब परिवार के लोगो का चयन कर यहा विवाह का आयोजन किया जा रहा साथ ही वर व वधू पक्ष के साथ जितने भी श्रद्धालू परिजन ग्रामीण आये है सभी के लिये पाच दिनो तक यहा भण्डारे का भी आयोजन महेश फाउन्डेशन द्वारा कराया जा रहा है

कन्या विवाह मे इन समानो को उपहार दिया

वही जब यहा निर्धन कन्याओ का विवाह की रूपरेखा तैय्यार की गई तो उनके घ
एक घर मे जिस तरह उपहार दिया जाता है ठीक वैसा ही उनके लिये पलंग , आलमारी , सोफा सेट , कूलर , ट्रेसिग, बर्तन का पूरे सेट के साथ विवाह जोडे भी दिया गया व यह विवाह योजना निरंतर हर वर्ष महाशिव रात्री के अवसर पर यहा कराया जायेगा और ये शुरूआत है आगे इस विवाह योजना को भव्य रूप मे किया जायेगा किसी भी गरीब व निर्धन परिवार को ये अह्सास ही नही होने देगे की उनकी शादी मे कोई कमी रह गई
बता दे इस कार्यक्रम के आयोजन से आज इस क्षेत्र मे धार्मिक आस्था भी बढ रही और पूरे क्षेत्र से श्रद्धालु इस कार्यक्रम मे पहुच कर वर वधू को आशीर्वाद दे कर आये हुए ग्रामीण व श्रद्धालू भी जिस तरह कही शादी के निमंत्रण मे जाकर गिफ्ट देते है वैसा ही इन ग्यारह जोडे को भी गिफ्ट दे कर नये दाम्पत्य जीवन शुरूआत करने शुभकामनाऐ दे रहे जहा अब पहले से धार्मिक स्थल मुचकुन्द ऋषि को इस भोलेनाथ के मूर्ती स्थापना के बाद से इसे एक भव्य धर्म स्थल के रूप मे देख रहे व सराहना कर रहे जहा अब धार्मिक आस्था भी बढने लगी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here