Home मनोरंजन सिनेमा प्रेमियों के लिए मार्च बेहद खास होगी ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’...

सिनेमा प्रेमियों के लिए मार्च बेहद खास होगी ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ मूवी रिलीज?

0

मार्च 2026 सिनेमा लवर्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है। इस महीने बड़े सितारों की बहुप्रतीक्षित फिल्मों से लेकर बच्चों के लिए खास एनिमेटेड फिल्म और हॉलीवुड की दमदार साइंस फिक्शन मूवी तक, हर तरह का मनोरंजन देखने को मिलेगाबता दें कि 19 मार्च को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों की सीधी टक्कर होने जा रही है। इसमें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं मार्च 2026 में रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों के बारे में।

मार्च 2026 में रिलीज होने वाली फिल्में

हॉपर्स – 6 मार्च:- अमेरिकी एनिमेटेड साइंस फिक्शन और एडवेंचर कॉमेडी फिल्म ‘हॉपर्स’ 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म खास तौर पर बच्चों और फैमिली ऑडियंस के लिए बनाई गई है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे इंसान अपनी चेतना को जानवरों में ट्रांसफर कर देता है, जिससे कई मजेदार और रोमांचक घटनाएं होती हैं। बच्चों के साथ देखने के लिए यह फिल्म एक बेहतरीन विकल्प है।

चरक – 6 मार्च:- प्रसिद्ध निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘चरक’ भी 6 मार्च को रिलीज होगी। यह फिल्म काले जादू, अंधविश्वास और बाल बलि जैसी कुप्रथाओं पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है और इसे देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। यह फिल्म समाज को एक सख्त संदेश देती नजर आएगी।

टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स:- साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है।

आडू 3 – 19 मार्च:- मलयालम कॉमेडी फिल्म ‘आडू 3’ भी 19 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में जयसूर्या मुख्य भूमिका में हैं और निर्देशन मैनुअल थॉमस ने किया है। इसके पहले दोनों पार्ट्स को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस बार भी फिल्म से जबरदस्त कॉमेडी और मनोरंजन की उम्मीद की जा रही है

धुरंधर 2: द रिवेंज – 19 मार्च;- रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ भी 19 मार्च को रिलीज हो रही है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान संबंधों पर आधारित एक काल्पनिक लेकिन यथार्थ से जुड़ी कहानी दिखाती है। पहले पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, अब दूसरे भाग से भी काफी उम्मीदें हैं। 19 मार्च को टॉक्सिक और धुरंधर 2 की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस टक्कर देखने को मिलेगी।

उस्ताद भगत सिंह – 26 मार्च:- पवन कल्याण की तेलुगु फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 26 मार्च को रिलीज होगी। यह एक एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है, जिसमें एक ऐसे डाकू की कहानी दिखाई गई है जो हिंसा के साथ-साथ आम लोगों की मदद भी करता है। खबर है कि इस फिल्म के ओटीटी राइट्स 80 करोड़ रुपये में बिक चुके हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मार्च 2026 फिल्मों के लिहाज से बेहद धमाकेदार रहने वाला है। चाहे आप एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, हॉरर या साइंस फिक्शन पसंद करते हों, इस महीने हर तरह की फिल्म आपके लिए मौजूद है। खासतौर पर 19 मार्च को होने वाली टॉक्सिक और धुरंधर 2 की टक्कर दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण साबित होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here