Home छत्तीसगढ़ वरिष्ठ कार्टूनिस्ट जगदीश पाठक 2026 -” कार्टूनिस्ट शिरोमणि”सम्मान से सम्मानित ...

वरिष्ठ कार्टूनिस्ट जगदीश पाठक 2026 -” कार्टूनिस्ट शिरोमणि”सम्मान से सम्मानित “

0

सुरेश मिनोचा मनेद्रगढ़: रंगोउत्सव पर्व में ,राष्ट्रीय स्तर पर अपने सामाजिक विसंगतियों को अपने गुदगुदाते एवं चूटीले कार्टून के द्वारा सामने लाकर पहचान बना चुके वरिष्ठ व्यंग्यकार एवं कार्टूनिस्ट जगदीश पाठक उर्फ भतिजा मनेंद्रगढ़ी को- “कार्टूनिस्ट शिरोमणि 2026” के विशेष सम्मान से विभूषित किया गया। जिला एमसीबी योग समिति के सौजन्य से आयोजित इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यंग्यकार श्रवण कुमार उरमालिया थे। योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं संयोजक सतीश उपाध्याय के संयोजन में आयोजित इस विशिष्ट सम्मान समारोह में अतिथियों का स्वागत योग समिति के सम्मानित सदस्य एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक नेत्र अधिकारी आर डी दीवान , वनवासी विकास समिति के अध्यक्ष जगदंबा अग्रवाल, महिला समिति के प्रमुख बलवीर कौर, छत्तीसगढ़ योगासन फेडरेशन के युवा योग प्रशिक्षक विवेक कुमार तिवारी, समाज सै्वक सुभाष अग्रवाल, परमानंद सिंह, कविता मंगतानी, रामसेवक विश्वकर्मा, समाजसेविका श्रीमती रूपा पोद्दार , कल्पना सिंह राजपूत, पिंकी सलूजा भैरव प्रसाद केशरवानी, नीलम दुबे कैलाश दुबे, राकेश कुमार अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, बबली सिंह, नवल किशोर सिंह अर्चना सेजपाल, आदि ने रोली चंदन एवं पुष्प कुछ के द्वारा उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रवण कुमार उरमालिया ने कहा कि योग का उल्लास से गहरा संबंध है, । उन्होंने इस आयोजन के माध्यम से साहित्य सर्जन के प्रोत्साहन के लिए योग समिति की प्रशंसा की। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं -“कार्टूनिस्ट शिरोमणि 2026 -“के सम्मान से सम्मानित मनेद्रगढ़ निवासी जगदीश पाठक ने कहा – योग का क्षेत्र बहुत व्यापक है और यह बड़ी प्रसन्नता की बात है कि योग समिति सामाजिक दायरे को निरंतर बढ़ाते हुए योग के साथ सामाजिक समरसता के लिए भी संकल्पित है और निरंतर प्रयत्नशील रहती है।

कार्यक्रम का संचालन सतीश उपाध्याय एवं आमंत्रित अतिथियों का आभार प्रदर्शन महिला समिति प्रमुख बलबीर कौर ने किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में सुप्रसिद्ध गायक नवल किशोर सिंह एवं युवा गायक अनमोल सिंह के द्वारा होली गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। आपस में योग समिति के समस्त सदस्यों के द्वारा आपसी सद्भाव के साथ रंग गुलाल खेलते हुए समाजिक समरसता के साथ सम्मान समारोह का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here