Home स्वास्थ्य बेलपत्र के पत्ते खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें...

बेलपत्र के पत्ते खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें कब और कैसे खाएं….

0

हिंदू धर्म में बेलपत्र का महत्व केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित नहीं है। आयुर्वेद में इसे एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। बेल के पेड़ का हर हिस्सा चाहे वह फल हो, जड़ हो या पत्तियां सेहत के लिए वरदान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट बेलपत्र चबाने से कई गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है? आइए जानते हैं बेलपत्र के चमत्कारी फायदे और इसे खाने का सही तरीका क्या है?

बेलपत्र के सेवन से ठीक होने वाली बीमारियां

1. बेलपत्र में विटामिन A, C, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। बेलपत्र में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। शोध बताते हैं कि इसके पत्तों का अर्क ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो शुगर के मरीजों के लिए बेहद जरूरी है।

2. बेलपत्र का काढ़ा या रस पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। यह धमनियों में जमा गंदगी को साफ कर हृदय रोगों और हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। अगर आप पुराने कब्ज, गैस या एसिडिटी से परेशान हैं, तो बेलपत्र आपके लिए वरदान है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

3. आपको बता दें, बेलपत्र में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह सर्दी, खांसी और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। आयरन से भरपूर होने के कारण यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है।

बेलपत्र कब और कैसे खाएं?

1. सुबह उठकर बासी मुंह 2 से 3 कोमल बेलपत्रों को धोकर चबाना सबसे अधिक प्रभावी माना जाता है।

2. यदि आप पत्ते चबा नहीं सकते, तो इन्हें पीसकर एक चम्मच रस निकाल लें और आधा गिलास पानी में मिलाकर पिएं।

3. सूखे या ताजे पत्तों को पानी में उबालकर आधा रह जाने तक पकाएं, फिर इसे छानकर चाय की तरह पिएं।

4. यदि पत्ते कड़वे लगें, तो इनके पेस्ट को थोड़े से शहद के साथ लिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here