

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़/ छाल नवापारा : दिनांक 8 मार्च को प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नारियों के सम्मान में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ रायगढ़ क्षेत्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक भवन नवापारा कॉलोनी में रविवार को महिला दिवस सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें प्रमुख अतिथि कार्मिक प्रबंधक एच. आर. एक्का मैडम , डॉ श्रीमति रितु कुमारी मैडम , मनोज भगत सरपंच नवापारा, भोला प्रसाद तिवारी परिवार प्रबोधन प्रमुख छ ग प्रदेश, श्री मति अनीता गर्ग पत्रकार, मीडिया नेत्री, श्रीमति शशि साहू शीतल महिला मंडल अध्यक्ष छाल, मातृशक्ति बहनों, संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधुओं श्रमिक साथियों की उपस्थिति रही कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चंद्रहास कुमार चंद्रा जी, संचालन महामंत्री ननकी राम साहू ने की सभी सम्मानित प्रमुख अतिथि ने महिलाओं की अधिकार, सुरक्षा, समान काम समान वेतन मातृत्व लाभ, विकसित भारत में महिलाओं का योगदान, महिलाओं को आगे बढ़ाने में, मदद करने और हर संभव कोशिश करने की बात सभी अपने उद्बोधन में कहा, कोमातृशक्ति बहनों को अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र, उपहार से सम्मानित किया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कीबहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सैकडो महिला एवं पुरूष शामिल हुए। कार्यक्रम समापन पश्चात स्वल्पाहार का व्यवस्था भी किया गया था ।



