
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : ग्राम पंचायत रानीगांव और समस्त स्व-सहायता समूह अंजनी, रानीगांव, सारंगपुरी के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानस मंच, अंजनी में आयोजित हुआ, जहाँ क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस भव्य कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी उपस्थित हुई। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी द्वारा महतारी वंदन की 25वीं किस्त मिलने पर बधाइयाँ भी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत रानीगांव के सरपंच कुशलाल चतुर ने की।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में बेलरगांव भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी ठाकरे, मोतीलाल दिवाकर, उपसरपंच चिंताराम, सोना बाई साहू, रामेश्वरी चतुर, मनटोरा बाई देवांगन, रामबाई तिवारी, बिन्दा बाई नेताम, ननकी बाई नेताम, विद्या बाई साहू, सुखिया बाई कुंजाम, जगोती बाई कुंजाम, रेणुका गोसाई, सुलोचना सोम, भानबती नेताम, कांति देवी साहू, ईश्वर पाण्डे, महेश पुजारी, रामरतन ध्रुव, काशीराम चौहान, आनंद राम सेन सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ी परंपरा और श्रद्धा के साथ हुई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गांव की बुजुर्ग महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया। इस दौरान एक भावुक और सम्मानजनक दृश्य देखने को मिला जब उपस्थित अतिथियों द्वारा बुजुर्ग महिलाओं के पैर दूध और गंगाजल से पखारे गए सम्मान की इसी कड़ी में सभी बुजुर्ग माताओं का चंदन-वंदन कर तिलक लगाया गया तथा उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। महिलाओं को समाज की धुरी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। होली मिलन का उत्साह महिला दिवस के साथ साथ होली मिलन का उत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।



