Home देश मिडिल-ईस्ट संकट का भारत में असर, गैस किल्लत के चलते मुंबई के...

मिडिल-ईस्ट संकट का भारत में असर, गैस किल्लत के चलते मुंबई के 20% होटल बंद

0

मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब सीधे तौर पर भारत पर पड़ता नजर आ रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गैस सप्लाई की कमी होनी शुरू हो गई है. गैस होटलों की संघटना (एसोसिएशन) आहार ने बताया कि गैस सप्लाई की वजह से अब तक मुंबई के 20% होटल बंद हो चुके हैं.

एसोसिएशन का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले 2 दिनों में मुंबई के 50% तक होटलों पर ताला लग सकता है.

आहार की तरफ से अब तक होटल बंद रखने का कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है. ये फैसला होटल मालिकों पर निर्भर करेगा कि वो अपना होटल शुरू रखते हैं या नहीं.

चेन्नई में भी LPG सिलेंडरों की कमी

मुंबई के अलावा चेन्नई होटल एसोसिएशन ने शहर में एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है. इस संकट के समाधान के लिए एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है. एसोसिएशन का कहना है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति को अस्थायी रूप से रोकने की सूचना जारी की है. इस फैसले से रेस्तरां और भोजन से जुड़े बिजनेस पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है.

पीएम मोदी को पत्र लिखकर मांगी मदद

एसोसिएशन ने पत्र में कहा कि फूड इंडस्ट्री दिन-रात चलती है और ये अस्पतालों, आईटी पार्कों और कॉलेज हॉस्टलों के लिए खाने का मुख्य स्रोत है. ट्रेन यात्रियों और व्यापारिक यात्रियों को खाना उपलब्ध कराने में होटलों की बड़ी भूमिका है. सिलेंडर की सप्लाई रुकने से इन सभी सेवाओं में बाधा आएगी और आम जनता को भारी असुविधा होगी.

चेन्नई होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष एम. रवि ने इंडिया टुडे को बताया कि स्थिति काफी गंभीर है. उनके मुताबिक, होटलों के पास अब सिर्फ दो दिनों के लिए ही पर्याप्त सिलेंडर बचे हैं. अगर जल्द ही आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो कई होटलों को अपनी सेवाएं बंद करनी पड़ सकती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here