Home छत्तीसगढ़ राजस्व बढ़ाएं और शराब की अवैध बिक्री पर करें कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर

राजस्व बढ़ाएं और शराब की अवैध बिक्री पर करें कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर

0

महासमुंद:  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में आबकारी अधिकारी सुनील सूर्यवंशी द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर लंगेह ने निर्धारित राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गत वर्ष फरवरी तक 211 करोड़ रुपये की तुलना में इस वर्ष 291 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है । इसे और बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कलेक्टर लंगेह ने ओडिशा एवं अन्य प्रांतों से आने वाली अवैध शराब की रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर भी कठोर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने हाइवे किनारे संचालित होटल-ढाबों की नियमित जांच करने तथा अवैध चखना सेंटरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी सुनील कुमार सूर्यवंशी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर तथा जिले के समस्त आबकारी उपनिरीक्षक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here