महासमुंद : पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि डबल इंजन सरकार में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। महासमुंद जिले के अनेकों गांवो में मनरेगा का 2 माह से अधिक समय से कार्य चल रहा है पिछले दो महीनों से मजदूरों की मजदूरी लंबित है, होली त्योहार में मजदूरों का हाथ खाली रहा। डॉ चंद्राकर ने बताया कि जिससे गरीब और श्रमिक परिवारों के सामने बड़ी आर्थिक चुनौती खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं की ओर भाजपा की डबल इंजन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जबकि यही मजदूर अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। समय पर मजदूरी नहीं मिलने से उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो रहा है।
डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि मजदूरों की अनदेखी के कारण कई परिवार रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन करते हैं। डॉ रश्मि चंद्राकर सरकार से मांग की है कि मनरेगा मजदूरों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए और मजदूरों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए।



