राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद: जिले के साहू छात्रावास में रविवार को माता कर्मा जयंती का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में समाज के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए तथा तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज में आदर्श स्थापित करने के उद्देश्य से आदर्श विवाह भी संपन्न कराया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। समारोह में समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
इस अवसर पर तहसील कछार परिक्षेत्र के अध्यक्ष रामाधार साहू, गरियाबंद ग्रामीण अध्यक्ष राजेश साहू, शत्रुघ्न साहू, विजय साहू, अशोक साहू, जीवन एस साहू, ग्रामीण उपाध्यक्ष सतीश साहू, ग्रामीण संगठन सचिव विनोद साहू, महिला उपाध्यक्ष भूमिन साहू, सचिव टाकेश्वरी साहू, हिरेंद्र साहू, विजय साहू, तुलसीराम साहू, शिवदयाल साहू, निमेष साहू, किशन साहू, निमेष साहू, गोकुल साहू, महेश साहू, उपेंद्र साहू, मिलेश्वरी साहू, तनु साहू, सुनीता साहू, गीता साहू, तुलसी साहू, चमेली साहू, विनोद साहू सहित समाज के अनेक प्रमुख जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में समाज की एकजुटता और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। समारोह का माहौल पूरे समय उत्साह और सामाजिक सद्भाव से भरा रहा।



