Home छत्तीसगढ़ कालीबाड़ी इलाके में गैंगवार, रवि और मुकेश के गुर्गों के बीच चाकूबाजी

कालीबाड़ी इलाके में गैंगवार, रवि और मुकेश के गुर्गों के बीच चाकूबाजी

0

रायपुर : राजधानी में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया है, लेकिन इसके बावजूद शहर में लूटपाट, चाकूबाजी और मारपीट जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच राजधानी के कालीबाड़ी स्थित गांधीनगर इलाके में देर रात गैंगवार की घटना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि गांजा तस्कर रवि साहू और मुकेश बनिया से जुड़े लोगों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कालीबाड़ी के गांधीनगर इलाके में अभिषेक सोनी और विक्रम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद ने देखते ही देखते गैंगवार का रूप ले लिया। इस दौरान विक्रम ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभिषेक को दौड़ा लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस पूरे विवाद के पीछे गांजा बेचने को लेकर पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

बताया जाता है कि गांधीनगर इलाके में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर रवि साहू फिलहाल गांजा तस्करी के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है और जगदलपुर जेल में बंद है। जबकि नेहरु नगर निवासी मुकेश बनिया भी इसी मामले में रायपुर जेल में बंद है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here