Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, बैकुंठपुर के कृषि विज्ञान केंद्र...

मुख्यमंत्री ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, बैकुंठपुर के कृषि विज्ञान केंद्र सलका में आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम

0

सुरेश मिनोचा कोरिया: प्रदेश में गौ संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई गौधाम योजना का शुभारंभ एवं लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के प्रेक्षागार से 14 मार्च को वर्चुअल माध्यम से किया गया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, सलका (बैकुंठपुर) में आयोजित कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा पशुपालकों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।

कार्यक्रम के दौरान गौधाम योजना के उद्देश्य, संचालन एवं इसके माध्यम से गौवंश संरक्षण तथा पशुपालकों को मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना रजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, श्रीमती गीता रजवाड़े, राजेश साहू, जनपद पंचायत सोनहत की अध्यक्ष श्रीमती आशादेवी सोनपाकर, जनपद सदस्य श्रीमती धर्मवती रजवाड़े, सरपंच सलका, सरपंच जूनापारा, जिला स्तरीय गौधाम समिति के अध्यक्ष रेवा यादव एवं सदस्य, विकासखंड स्तरीय गौधाम समिति बैकुंठपुर के अध्यक्ष नवनीत कुशवाहा एवं सदस्य, तथा गौ रक्षा समिति के अनुराग दुबे एवं श्री रिचेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पशुपालक उपस्थित रहे।जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त कलेक्टर अमित गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग की ओर से उपसंचालक डॉ. विभा सिंह बघेल, डॉ. राकेश शुक्ला, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. आर.एस. चंदे, डॉ. विमल पटेल, डॉ. शुभम वर्मा, डॉ. राजू सिंह, डॉ. जागेश्वर, डॉ. अनुपमा सहित विभागीय अधिकारी एवं स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here