Home Blog एमसीबी में एनएसयूआई का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, चार ब्लॉक अध्यक्ष घोषित

एमसीबी में एनएसयूआई का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, चार ब्लॉक अध्यक्ष घोषित

0

एमसीबी :  नवगठित एमसीबी जिले में छात्र राजनीति एक बार फिर गर्म होती नजर आ रही है। राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के अनुमोदन के बाद जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में चार ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। इस निर्णय के बाद छात्र राजनीति के गलियारों में हलचल तेज हो गई है और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

युवा नेतृत्व को मिली जिम्मेदारी

जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी ने संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय और मजबूत बनाने के लिये युवा चेहरों पर भरोसा जताते हुए निम्नलिखित नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की है। आशीष कुमार बारी (ब्लॉक अध्यक्ष, खड़गवां)
अमन कोल (ब्लॉक अध्यक्ष, मनेन्द्रगढ़ ग्रामीण)
तहसीन रजा ( ब्लॉक अध्यक्ष, चिरमिरी)
विजय सूर्यवंशी (ब्लॉक अध्यक्ष, मनेन्द्रगढ़ शहर) नियुक्त किये गये हैं।

चर्चा में है विजय सूर्यवंशी की नियुक्ति

इन नियुक्तियों में सबसे अधिक चर्चा विजय सूर्यवंशी की हो रही है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद उन्होंने मनेन्द्रगढ़ शहर की छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। छात्र हितों के मुद्दों पर उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें शहर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि विजय सूर्यवंशी इससे पहले पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल के खेल एवं युवा विभाग के विधायक प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इस अनुभव का लाभ अब संगठन को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विचारधारा और अनुशासन पर जोर

जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिये विचारधारा, अनुशासन और समर्पण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कन्हैया कुमार जैसे नेताओं की विचारधारा को आत्मसात करते हुए कार्य करें। उन्होंने आगे कहा कि नई टीम विनोद जाखड़ के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ छात्र हितों की लड़ाई को और तेज करेगी।

कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह

नियुक्ति आदेश जारी होते ही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां देने का सिलसिला लगातार जारी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नई नियुक्तियों से जिले में एनएसयूआई की सक्रियता बढ़ेगी और छात्र हितों की आवाज को और मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here