
कोमल ग्वाला अमनपथ ब्यूरो चीफ जशपुर : जशपुर हाईवे के कुहापानी (सरबकोम्बो) क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।इस दर्दनाक दुर्घटना में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।



