Home छत्तीसगढ़ एनएमडीसी एल1-एल2 भर्ती की नि:शुल्क कोचिंग शुरू कराने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष...

एनएमडीसी एल1-एल2 भर्ती की नि:शुल्क कोचिंग शुरू कराने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन, बेरोजगार युवाओं के लिए उठी मांग

0

एस एच अज़हर अमन पथ किरंदुल : नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किरंदुल क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए एनएमडीसी एल1 एवं एल2 भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि किरंदुल क्षेत्र एवं उसके आस-पास बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवा हैं, जो एनएमडीसी की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन उचित मार्गदर्शन और कोचिंग सुविधा के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि नगर में ही कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ की जाती हैं तो स्थानीय युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा और वे भर्ती परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने प्रशासन से अनुरोध किया कि युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द कोचिंग कक्षाएं शुरू कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि किरंदुल के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

ज्ञापन सौंपते समय वार्ड नंबर 18 के पार्षद अनिल मरकाम, नगर के कई युवा एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल का समर्थन किया। युवाओं ने उम्मीद जताई कि यदि यह कोचिंग शुरू होती है तो क्षेत्र के कई युवाओं का भविष्य सुधर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here