खरोरा : आज दोपहर 3 बजे मंगल भवन खरोरा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती लक्ष्मी कौशिक जी नगर पंचायत के सीएमओ साहब, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी जी, नगर पंचायत के पार्षद महोदय, और मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में खरोरा में अवैध दवाई और नशीली दवाओं के संबंध में चर्चा की गई।बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए:
– खरोरा में अवैध दवाई और नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।
– लोगों को अवैध दवाई और नशीली दवाओं के खतरों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
– - मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य अवैध दवाई और नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान में सहयोग करेंगे।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अवैध दवाई और नशीली दवाओं के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया।



