Home छत्तीसगढ़ युवा जोश और अनुभव का संगम- हर वर्ग को समान प्रतिनिधित्व,मनेंद्रगढ़ ब्लाक...

युवा जोश और अनुभव का संगम- हर वर्ग को समान प्रतिनिधित्व,मनेंद्रगढ़ ब्लाक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन

0

सुरेश मिनोचा मनेंद्रगढ़ : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह कार्यकारिणी संगठन में संतुलन, समावेश और मजबूती का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसमें युवाओं के जोश और वरिष्ठ साथियों के अनुभव का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला है। विशेष रूप से 24 वर्ष के युवा से लेकर 62 वर्ष तक के अनुभवी साथियों को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और सशक्त मार्गदर्शन मिलेगा।

इस नवगठित कार्यकारिणी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य एवं अल्पसंख्यक वर्ग के साथियों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है तथा महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर कांग्रेस की समावेशी सोच को मजबूती प्रदान की गई है। साथ ही जमीनी स्तर के जनप्रतिनिधियों सरपंच एवं पार्षदों को भी स्थान दिया गया है, जिससे संगठन और जनता के बीच सीधा एवं मजबूत जुड़ाव स्थापित होगा।

कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष मो. रमीज रजा बनाए गए है उपाध्यक्ष के रूप में गिरधर जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, मो. इमरान खान, दीपक सिंह, राशिद अली, देव कुमार सिंह , महामंत्री के रूप में मो. सईद, राजेश खोपरागढ़े, शोभना वर्मा, अनिल केरकेट्टा, खोनेश्वर प्रसाद (के.डी.), स्नेहिल शुक्ला, रंजीत सिंह रैना, रंजन शर्मा, तथा सचिव के रूप मेंमो. सफी, गुलबशिया, मोहिनी महतो, सितेश्वर सिंह, अर्जुन सिंह, अजीत सिंह, गुलाम असगर, शुभम सिंह, नन्द किशोर, संजय यादव को जगह दी गई है वही कार्यकारिणी सदस्य में अनुज कुमार, धर्मपाल सिंह, हर्ष खटिक, विनोद जांगड़े, रामाकांत सिंह, प्रदीप सोनी को मौका मिला है।

ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि यह कार्यकारिणी हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए युवाओं, अनुभवी साथियों एवं जनप्रतिनिधियों के संतुलन से तैयार की गई है, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन विस्तार की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही दूसरी सूची जारी की जाएगी, जिसमें और भी समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि यह नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करेगी और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी।पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और यह कार्यकारिणी उसी समावेशी सोच का उदाहरण है।

विधायक प्रत्याशी रमेश सिंह ने कहा कि युवाओं, महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों को मिला अवसर संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती का संचार करेगा।जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि सरपंच, पार्षद एवं जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान देने से कांग्रेस का जनाधार और अधिक मजबूत होगा तथा गांव-गांव तक संगठन की पकड़ सुदृढ़ होगी।

एन एस यू आई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि युवाओं को जिम्मेदारी देना कांग्रेस की पहचान है, जिससे भविष्य का नेतृत्व तैयार होता है।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि महिलाओं और जमीनी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा।

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कांग्रेस के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारणी को युवा, अनुभवी नेताओं का बेहतर संगम बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here