Home छत्तीसगढ़ खरोरा ईदगाह में धूमधाम से मनाया गया ईद का त्योहार ,गले लगाकर...

खरोरा ईदगाह में धूमधाम से मनाया गया ईद का त्योहार ,गले लगाकर एक दूसरे को दी बधाई

0

खरोरा : खरोरा ईदगाह में ईद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सभी लोगों ने एक साथ मिलकर नमाज अदा की और नगर में अमन-चैन, देश की खुशहाली तथा आपसी प्रेम और भाईचारे की मजबूती के लिए मौलाना से दुआएं मांगी।

इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष राशिद अली ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जो हमें मिलजुलकर रहने का संदेश देता है।

वहीं समाज प्रमुख पीरू खान और मुस्लिम समुदाय के मुख्य सलाहकार सब्बीर ख़ान ने भी समस्त नगरवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और सौहार्द लेकर आए।

वही समाज के पूर्व मुतवल्ली अमीन ख़ान ने कहा रमजान के पवित्र महीने के बाद ईद की सभी को मुबारक बाद और सभी देश वाशियो को नवरात्री की बधाई शुभकामनाए

कार्यक्रम में जावेद खान, आदिल खान, निसार अली, टीपू शादाब खान, असलम, मेराज, राजा, फैजान, समाज सेवक इरफान खान, शोएब खान, कैसर अली अज्जू अली फ़ैज़ ख़ान, बोबो, सलीम ख़ान सहित कई लोगों ने देशवासियों और नगरवासियों को ईद की बधाई दी तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here