गरियाबंद, 23 मार्च 2026 : रविवार 22 मार्च को राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन गरियाबंद जिले के सभी विकासखण्डों, पंचायतों और वार्डों में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप कराया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में कलेक्टर श्री बीएस उईके के निर्देश पर एवं जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर तथा जिला परियोजना अधिकारी श्री बुद्धविलास सिंह के मार्गदर्शन की में किया गया। इस महापरीक्षा के लिए कुल 7 हजार 590 शिक्षार्थियों का पंजीयन किया गया था। जिनमें से 3 हजार 540 शिक्षार्थियों ने जिलें के 221 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा दी।जिले के उपजेल में पंजीकृत 07 में से सभी 07 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी प्रकार किसान पारा स्कूल गरियाबंद में आत्मसमर्पित 11 नक्सलियों ने भी परीक्षा में भाग लेकर साक्षरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
Home छत्तीसगढ़ जिले में राष्ट्रव्यापी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान महापरीक्षा रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न


