Home छत्तीसगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री बघेल की अनुशंसा पर 2 निर्माण कार्यों के...

जिले के प्रभारी मंत्री बघेल की अनुशंसा पर 2 निर्माण कार्यों के लिए 12 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

0

गरियाबंद, 23 मार्च 2026 : गरियाबंद जिले के लिए प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल की अनुशंसा पर कलेक्टर बीएस उइके ने 2 निर्माण कार्यों के लिए 12 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत सरकड़ा के आश्रित ग्राम बिरोड़ा में टीना शेड निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपये प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण करने के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर को सौंपा गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड छुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कसेकेरा में टीना शेड निर्माण के लिए 6 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरा को सौंपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here