Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी, अग्निवीर भर्ती हेतु फ्री कोचिंग शुरू

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी, अग्निवीर भर्ती हेतु फ्री कोचिंग शुरू

0

बालोद, 28 मार्च 2026 : भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 01 अप्रैल 2026 तक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in  पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 01 जून 2026 से 10 जून 2026 तक पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन कॉमन एंट्रेस एग्जाम आयोजित किया जाना संभावित हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा।

ऐसे आवेदक जो लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑनलाईन कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं वे भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन पश्चात रोजगार विभाग के वेबसाईटwww.erojgar.cg.gov.in  पर ’अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन’ पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सहित आवेदन छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकते हैं। आवेदक को लिखित परीक्षा हेतु प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने के पूर्व रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07740-299509 से भी संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here