Home छत्तीसगढ़ रामनवमीं पर भोग-भंडारा, बस स्टैंड में सर्व समिति ने किया प्रसादी वितरण

रामनवमीं पर भोग-भंडारा, बस स्टैंड में सर्व समिति ने किया प्रसादी वितरण

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :  रामनवमीं के पावन अवसर पर नगर के बस स्टैंड परिसर में सर्व समिति के सदस्यों द्वारा शनिवार को भोग-भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर पूरे दिन भक्ति भाव का माहौल बना रहा और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

आयोजनकर्ता के सदस्यों ने बताया कि सर्व समिति के सहयोग से रामनवमीं के अवसर पर बस स्टैंड में भोग-भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और प्रसादी ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अज्जू, अविनाश दीवान, इशू, सोनू, सन्नी, बेनू यादव, दीपक, वीरेंद्र, लल्लू, भीम, नारायण, विक्की, तेज, हिमांशु, बंधु, बिसे, गोविंद, सतीश, नीरज सहित सभी बस स्टैंड एवं सर्व समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here