Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के बालोद में बवालः सट्टा विवाद में मारपीट, घायल युवक ने...

छत्तीसगढ़ के बालोद में बवालः सट्टा विवाद में मारपीट, घायल युवक ने उठाया बड़ा कदम

0

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सट्टा लिखने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से काउंटर एफआईआर दर्ज कराई गई। जिसके बाद मारपीट में घायल एक युवक ने आहत होकर खुदकुशी करने की कोशिश की, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। यह पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दो दिन पहले की है। घायल युवक चुरामन साहू सट्टा नंबर लिखाने बालोद शहर के रेलवे कॉलोनी में रहने वाले नजीर खान और फैज खान की दुकान पहुंचा था। इसी दौरान सट्टा लिखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि नजीर खान और फैज खान ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके नाक में गंभीर चोटे आई। घटना के दौरान युवक ने अपना वीडियो भी बनाया।

घटना के बाद घायल युवक चुरामन साहू ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन दूसरी ओर से भी आरोपियों ने युवक के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए काउंटर एफआईआर दर्ज करा दी। मामले में काउंटर एफआईआर दर्ज होने से आहत युवक ने जहर सेवन कर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here