मनेन्द्रगढ : एमसीबी जिला मनेन्द्रगढ शहर की मरकज मस्जिद सुन्नी जामा मस्जिद हनफिया गौसिया मौहारपारा मनेन्द्रगढ अहले सुन्नत के मस्लक की हिफाज़त और बाअमल उलेमा की तैयारी का मजबूत इदारा अल्हम्दुलिल्लाह! दीनी तालीम के फ़रोग और मस्लक-ए-अहले सुन्नत व जमाअत (मस्लक-ए-आला हज़रत) की सही तर्ज़ पर इशाअत के लिए जामिआ अरबिया फ़ैज़ान-ए-आला हज़रत का शानदार क़ियाम किया गया है। यह इदारा तलबा को कुरआन व सुन्नत, फ़िक्ह-ए-हनफ़ी और सही अकीदों की मजबूत तालीम देकर उन्हें एक मुकम्मल और बाअमल आलिम बनाने के अज़्म के साथ आगे बढ़ रहा है।
जामिआ में दर्स-ए-निज़ामी के तहत तालीम दी जाएगी, जिसकी शुरुआत इस साल इअदादिया और ऊला जमाअत से की जा रही है। आने वाले वक्त में इसे राबिआ तक बढ़ाया जाएगा। खास बात यह है कि यहां जामिअतुर रज़ा, बरेली शरीफ़ के तयशुदा निसाब को अपनाया गया है, जिससे तलबा को आगे उच्च दीनी तालीम के लिए बेहतरीन रास्ता मिलेगा।
जामिआ सिर्फ दीनी तालीम तक सीमित नहीं है, बल्कि तलबा को हिंदी, इंग्लिश और रियाज़ी जैसी असरी तालीम से भी लैस किया जाएगा, ताकि वे वक्त के साथ कदम से कदम मिला सकें।
सख्त उसूल, बेहतरीन तरबियत
यहां तालीम के साथ-साथ तलबा की अख़लाकी और इस्लामी तरबियत पर खास ध्यान दिया जाएगा—
पाँचों वक्त नमाज़ जमाअत से लाज़िमी
रोज़ाना कुरआन की तिलावत
मोबाइल फोन पूरी तरह ममनूअ
यूनिफॉर्म की पाबंदी
हफ्तावार तरबियती प्रोग्राम अनिवार्य
यूनिफॉर्म से बराबरी का पैग़ाम
तलबा के दरमियान मुसावात कायम रखने के लिए डार्क ब्राउन जुब्बा और क्रीम अमामा यूनिफॉर्म तय किया गया है, जिससे सादगी और एकरूपता का माहौल बनेगा।
तलबा के लिए बेहतरीन सहूलियात
जामिआ में तलबा को हर जरूरी सुविधा मुहैया कराई जाएगी—
साफ-सुथरा हॉस्टल
इल्मी किताबों से भरपूर रज़ा लाइब्रेरी
मुनज्ज़म डाइनिंग हॉल
नमाज़ के लिए जामे मस्जिद हनफ़िया गौसिया
सुरक्षा के लिए CCTV निगरानी
इम्तिहान और तालीमी निज़ाम
तलबा की तरक्की का जायजा लेने के लिए सेहमाही, छहमाही, नौमाही और सालाना इम्तिहान का मजबूत सिस्टम लागू किया गया है।
सख्त अनुशासन
जामिआ में गैर-अख़लाकी हरकत, नमाज़ में लापरवाही, बिना इजाज़त गैरहाज़िरी या मोबाइल का इस्तेमाल करने पर सख्त कार्रवाई और निष्कासन तक हो सकता है।
एडमिशन के लिए राब्ता इस नंबर पर सकते है।
मुफ्ती फैज़ान रज़ा मरकज़ी: 8797904334
इकरामुद्दीन कुरैशी (सदर): 9691527273
नौशाद अंसारी: 6266750652
सरफराज अहमद: 7974037408
जामिआ अरबिया फ़ैज़ान-ए-आला हज़रत एक ऐसा उभरता हुआ दीनी मरकज़ है, जो तलबा को इल्म, अमल और अख़लाक का बेहतरीन संगम देकर समाज को सही राह दिखाने वाले रहनुमा तैयार करेगा।
जो भी हजरात अपने बच्चो को सही तरबियत और मजबुत तालिम देना चाहते है वो लोग अपने बच्चो का एडमिशन करवा सकते सीमित सीट उपलब्ध है।



