नई दिल्ली : सिनेमा जगत में एक कहा जाता है कि किसी फिल्म का ऑफर ठुकराने से एक्टर को कभी-कभी पछतावा होता है। इस बीच हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जब अजय देवगन ने 90 के दशक की एक बड़ी ब्लॉबस्टर फिल्म को करने से मना कर दिया था और बाद में वह मूवी एक दूसरे अभिनेता की झोली में गई।
इसके बाद उस एक्टर की किस्मत चमक गई और बॉलीवुड को एक नया सुपरस्टार मिल गया। आइए जानते हैं कि वह फिल्म और एक्टर कौन सा था।
अजय देवगन ने रिजेक्ट की थी ये फिल्म
सुपरस्टार अजय देवगन को हिंदी सिनेमा वर्सेटाइल एक्टर माना जाता है। अपने करियर में कई सफल फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने अजय ने 90s की ब्लॉकबस्टर करण अर्जुन में काम करने से मना कर दिया था। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान करण अर्जुन के डायरेक्टर राकेश रोशन ने इस मामले का खुलासा किया था कि इस मूवी के उनकी पहली पसंद अजय देवगन थे।
जो करण अर्जुन में शाह रुख खान वाली भूमिका निभाने वाले थे। अजय ने इस मूवी को इस वजह से रिजेक्ट कर दिया था कि स्टोरी में फर्स्ट हाफ में ही उनके किरदार का निधन दिखाया गया है, जो उनको पसंद नहीं आया और उन्होंने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। इसके बाद राकेश रोशन को अर्जुन के रूप में शाह रुख खान मिले और फिर जो हुआ, वह इतिहास बन गया।
शाह रुख ने अर्जुन की भूमिका में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी। फिल्म करण अर्जुन किंग खान के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। अब जरा सोचिए अगर अजय देवगन करण अर्जुन को रिजेक्ट न करते तो शायद शाह रुख कभी भी स्टार नहीं बन पाते।



