Home छत्तीसगढ़ महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

0

महासमुंद: निपुणा शिशु परम पूज्या स्नेहयशा श्रीजी मसा की सुशिष्या परम पूज्य सिद्धान्तनिधि श्रीजी मसा आदि ठाना-3 की पावन निश्रा में चैत्र सुदी तेरस के दिन भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक के सुअवसर पर सकल जैन श्री संघ ने मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली। बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा परमात्मा के रथ को लेकर जैन मंदिर गांधी चौक से नगर के मुख्य मार्ग में भ्रमण करते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्री शांतिनाथ पाठशाला के बच्चों द्वारा मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। जैन मंदिर पहुँच कर परमात्मा को बधाने के बाद चैत्यवंदन के पश्चात नवपद जी की पूजा की गई । शोभायात्रा के दौरान परमात्मा का दर्शन करने एवं शोभायात्रा का भाजपा जिलाध्यक्ष एतराम साहू सपत्निक पधारे। बीज निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सर्व हिंदू समाज से चन्द्रबदन मिश्रा, भरत चंद्राकर, उत्तम वर्मा, बिपिन बिहारी मोहंती, किशोर महंती, सुरेंद्र दास वैष्णव एवं युवा कांग्रेस से अमन चंद्राकर के नेतृत्व में अनेक युवक, नववर्ष उत्सव समिति से अग्रज शर्मा, भरत साहू, आनंद साहू आदि सदस्यों ने परमात्मा के सामने गवली करके वंदना किया। शोभायात्रा में जैन समाज के पुरुष, महिलायें, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।

शोभायात्रा में भजन स्पर्धा व भण्डारे का आयोजन
शोभायात्रा में जैन समाज की मंडलों के लिए भजन स्पर्धा आयोजित की गई थी, जिसमे अनेक मंडलों ने भाग लिया और शोभायात्रा में भजनों की गूंज बिखेरी। शोभायात्रा के बाद श्री शांतिनाथ भवन में स्व. निर्मलादेवी श्रीश्रीमाल की स्मृति में श्री धरमचंद राजेश कुमार श्रीश्रीमाल की तरफ़ से स्वामी वात्सल्य एवं गांधी चौक में आम भंडारा रखा गया था। प्रात: विहार सेवा ग्रुप के नेतृत्व में जैन समाज द्वारा जीवदया कार्यक्रम के तहत गायत्री गौशाला भलेशर जाकर गायों को भोजन कराया। दोपहर को श्री महावीर यूथ फाउंडेशन के युवकों द्वारा नेहरू चौक में छाज वितरण किया गया। जैन श्री संघ द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। महावीर इंटरनेशनल द्वारा आज के शुभ अवसर पर चलित प्याऊ का शुभारंभ किया गया। श्री विवेक वर्धन सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा आज महासमुंद में संगीत विद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। उपरोक्त जानकारी श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के संयोजक धीरज गोलछा एवं जैन श्री संघ के सचिव सीए रितेश गोलछा ने दी।

जयंती पर सात दिवस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
महोत्सव के तहत प्रतिदिन व्याख्यान, पुरुष एवं महिला वर्ग की क्लास, नवपद जी की पूजा, आयंबिल एवं प्रभु भक्ति के साथ प्रतिदिन अलग अलग आयोजन किया गया। प्रथम दिवस बच्चो का पंचदिवसीय शिविर संस्कारों का शंखनाद प्रारंभ किया गया। इस शिविर में 3 वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों नें हिस्सा लिया। रत्निका बहू मंडल द्वारा “जोड़ी कमल की” , मनोहर महिला मंडल द्वारा “ धार्मिक तंबोला “ , श्री यतन मगन बहु मंडल द्वारा नाट्य “ वर्धमान से वर्तमान तक “, श्री त्रिशला बहू मंडल द्वारा जिनवाणी कार्निवल “, आराधना बहु मंडल द्वारा “ ज्ञान का उलट पुलट “, श्री शांतिनाथ पाठशाला द्वारा “चलो तीर्थ चलें “ खरतरगच्छ महिला परिषद द्वारा “ ड्राइंग प्रतियोगिता आदि विभिन्न आयोजन किए गए । तीन दिवसीय प्रभात फेरी निकाली गई।

रक्तदान शिविर का आयोजन
महावीर इंटरनेशनल द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया। स्व. सीरिया बाई चोपड़ा की स्मृति में रंगोली, झालर, दीपक सजाओ प्रतियोगिता कराई गई। श्री महावीर यूथ फाउंडेशन द्वारा गायों को टमाटर और ककड़ी खिलाई गई। जैन श्री संघ द्वारा सामूहिक सामयिक एवं नवकार मंत्र का भव्य आयोजन किया गया । साथ ही श्री शांतिनाथ धर्म रक्षक मंडल द्वारा “शक्रस्तव महापूजन का आयोजन कराया गया, जिसमें मुंबई से पधारे रोहन भाई शाह ने परमात्मा की भव्य पूजा रचाई। रात्रि 108 दीपक से महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमे महाकाल ग्रुप, महासमुंद द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here