Home मनोरंजन 29 साल पहले बनी थी Sunny Deol और ऐश्वर्या राय की जोड़ी,...

29 साल पहले बनी थी Sunny Deol और ऐश्वर्या राय की जोड़ी, शूटिंग के बाद भी कभी रिलीज नहीं हुई फिल्म

0

नई दिल्ली : सनी देओल हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं की सूची में शुमार रहते हैं। 80 के दशक से लेकर अब तक इंडस्ट्री में अपने स्टारडम की छाप छोड़ने वाले सनी ने अपने करियर में बेताब, घातक, बॉर्डर और गदर जैसी कई ब्लॉबस्टर मूवीज दी हैं।

हालांकि, कई फिल्में ऐसी भी रहीं, जिनका एलान धूमधाम तरीके से हुए था, लेकिन वह सिनेमाघरों में कभी भी रिलीज नहीं हो सकीं। उनमें से एक फिल्म में सनी देओल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय संग नजर आने वाले थे। आइए जानते हैं कि वह मूवी कौन सी थी।

कभी रिलीज नहीं हुई सनी और ऐश की ये मूवी

शोला और शबनम जैसी कई कल्ट क्लासिक फिल्में बनने वाले फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने साल 1997 में एक बड़ी फिल्म का एलान किया था। जिसका टाइटल इंडियन रखा गया था। ये एक मोटे बजट की मूवी थी, जिसकी लीड कास्ट में सनी देओल और ऐश्वर्या राय का नाम शामिल था। फिल्म की शूटिंग का आधा काम लगभग पूरा भी हो गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या और सनी की इंडियन का एक गाना भी शूट हुआ था, जिस पर मेकर्स ने उस दौर में 1 करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च कर थी। इन तमाम तैयारियों के बाद ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई और 29 साल बाद अब तक ये सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी।

इंडियन में सनी देओल पहली बार ऐश्वर्या राय संग काम करते हुए नजर आने वाले थे, लेकिन मूवी के बंद होने के बाद ऐसा दोबारा नहीं हो सका कि ये दोनों कलाकार पर्दे पर एक साथ दिखाई देते। हालांकि, फिर 2001 में इंडियन टाइटल से सनी की एक कल्ट मूवी थिएटर में रिलीज हुई, जिसमें शिल्पा शेट्टी ने अहम भूमिका को अदा किया था और फिल्म का डायरेक्शन एन. महाराजन ने किया था।

सनी देओल की अगली फिल्म इस साल सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जो कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। आने वाले समय में सनी फिल्म गबरू में नजर आएंगे, जिसे मई के महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है। इसके बाद सनी की ओटीटी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म इक्का नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here