Home मनोरंजन Dhurandhar 2 Box Office: 16वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार, 950 करोड़...

Dhurandhar 2 Box Office: 16वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार, 950 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी फिल्म

0

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फ़िल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रच दिया है. सिर्फ़ 15 दिनों में, यह फ़िल्म अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्म बन गई है.इस स्पाई थ्रिलर ने 900 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की है, और अपने पहले भाग ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया है.

इतना ही नहीं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज़ के बाद से कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. इनमें सबसे बड़े ओपनिंग डे, ओपनिंग वीकेंड, पहले हफ़्ते और दूसरे वीकेंड की कमाई जैसे रिकॉर्ड शामिल हैं। अब यह फ़िल्म दूसरे हफ़्ते में सबसे ज़्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है. इसी के साथ ये तीसरे हफ्ते में एंट्री कर लगी है. चलिए यहां ‘धुरंधर 2’ के तीसरे फ्राइडे यानी रिलीज के 16वे दिन की कमाई और ऑक्यूपेंसी के बारे में जानते हैं.

‘धुरंधर 2’ के 15वें दिन का कलेक्शन?
15वें दिन, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने 17,030 शो में 18.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1122.77 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 937.82 करोड़ हो गया है.

धुरंधर 2′ के 16वें दिन का कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी तब से ये बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 263.65 करोड़ रुपये रहा है. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को शाम 4 बजे तक इस फिल्म ने 11.31 करोड़ कमा डाले हैं. फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद अपडेट होंगे

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस डे 16 ऑक्यूपेंसी
11.31 करोड़ (शाम 4 बजे तक) 26.1%

‘धुरंधर 2’ ऑक्यपेंसी रिपोर्ट
तीसरे फ्राइडे यानी 16वें दिन धुरंधर 2 की दोपहर 3 बजे तक की ऑक्यूपेंसी 26.1% दर्ज की गई है.

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस Day-wise कलेक्शन

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)
पेड प्रीव्यू 43 करोड़
पहला दिन 102.55 करोड़
दूसरा दिन 80.72 करोड़
तीसरा दिन 113.00 करोड़
चौथा दिन 114.85 करोड़
पांचवा दिन 65 करोड़
छठा दिन 56.60 करोड़
सातवां दिन 48.75 करोड़
आठवां दिन 49.70 करोड़
नौंवा दिन 41.75 करोड़
दसवां दिन 62.85 करोड़
ग्याहरवां दिन 68.10 करोड़
बाहरवां दिन 25.30 करोड़
तेहरवां दिन 27.75 करोड़
चौदहवां दिन 20.10 करोड़
पंद्रहवां दिन 18.30 करोड़
सोलहवां दिन 7.38 करोड़ (दोपहर 2 बजे तक)
टोटल इंडिया कलेक्शन 945.20 करोड़

धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ विदेशों में भी धुआं उड़ाए हुए है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन ओवरसीज में 5.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब 370.00 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1492.77 करोड़ तक पहुंच गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here