Home छत्तीसगढ़ राजस्व पखवाड़ा शिविर में 51 आवेदन प्राप्त, कई प्रकरणों का मौके पर...

राजस्व पखवाड़ा शिविर में 51 आवेदन प्राप्त, कई प्रकरणों का मौके पर निराकरण

0

सुरेश मिनोचा कोरिया :  राजस्व विभाग द्वारा ग्राम पंचायत भवन खोंड में आयोजित राजस्व पखवाड़ा समाधान शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कार्रवाई की गई। शिविर में कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें आय, जाति, निवास, फौती नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन से जुड़े प्रकरण शामिल थे।

शिविर में अधिकारियों ने मौके पर ही सुनवाई कर कई आवेदनों का तत्काल निराकरण किया तथा आवश्यक प्रमाण पत्र जारी किए। आय प्रमाण पत्र से संबंधित प्रकरणों का विशेष रूप से प्राथमिकता के साथ समाधान किया गया। इस दौरान प्रभुनाथ को आय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, वहीं उदयभान, श्यामवती एवं उर्मिला को किसान पुस्तिका वितरित की गई। मांगलेश्वर के प्रकरण में फौती नामांतरण आदेश जारी कर उसकी प्रति सौंपी गई।

इसी तरह विगत दिनों ग्राम नगर में आयोजित पखवाड़ा शिविर में विभिन्न राजस्व ग्रामों में बी-1 वाचन कराया गया। साथ ही फौती नामांतरण पूर्ण कर राम प्रकाश मिश्रा (ग्राम बिशनपुर) एवं लाल (ग्राम रटगा) को बी-1 वितरित किया गया। जिरजोधन को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

खाता विभाजन के तहत रंगलाल, रामखेलावन एवं तिलकराम के खसरा नंबर में विभाजन कर दस्तावेज सौंपे गए। वहीं राम लालू को किसान किताब वितरित की गई।

कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए और किसी भी पात्र हितग्राही को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

कलेक्टर की अपील
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे शासन द्वारा आयोजित शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रूप से प्रस्तुत करें, ताकि प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जा सके।

जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें एक ही स्थान पर त्वरित समाधान मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here