Home छत्तीसगढ़ वन विभाग का एक्शन: सुकमा में अवैध सागौन तस्करी पकड़ी, लाखों का...

वन विभाग का एक्शन: सुकमा में अवैध सागौन तस्करी पकड़ी, लाखों का माल जब्त

0

सुकमा : सुकमा वन मंडल अंतर्गत गोलापल्ली क्षेत्र में वन विभाग द्वारा अवैध सागौन (Teak) तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बार फिर अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोलापल्ली वनपरिक्षेत्र के अमले द्वारा रात्रि गश्त के दौरान लगभग सुबह 3:00 से 3:30 बजे के बीच कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 2.1 घनमीटर सागौन लट्ठा एवं चिरान, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है, को जब्त किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर को भी जप्त किया गया है।

इस प्रकरण में ममड़ीगुड़ा गांव के आरोपी कुरसाम जोगा एवं मड़वी चंदा के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण (POR) दर्ज किया गया है तथा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। यह पूरी कार्रवाई गोलापल्ली रेंजर एच. प्रसाद राव एवं उनके स्टाफ द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई। विभाग की तत्परता एवं सजगता से एक बार फिर अवैध लकड़ी तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने में सफलता मिली है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सागौन की अवैध कटाई एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल न हों और वन संरक्षण में सहयोग करें।

वन विभाग सुकमा वन संपदा की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाइयों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here