Home स्वास्थ्य गर्मी में पेट और स्किन रहेंगे एकदम फ्रेश! रोज खाएं ये हरे...

गर्मी में पेट और स्किन रहेंगे एकदम फ्रेश! रोज खाएं ये हरे पत्ते दवा की भी जरूरत नहीं….

0

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. इस मौसम में हमें अपने खाने-पीने को लेकर विशेष सावधन रहने की जरूरत होती है. इस मौसम में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए. गर्मी में फल, जूस और सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए. पानी खूब पीनी चाहिए. आज हम आपको पांच ऐसी हर पत्तियों के बारे में बता रहे हैं, जो समर सीजन में आपके पेट और स्किन को ठंडा करने में सहायक होंगे. जी हां, हम बात कर रहे पान, पुदीना, धनिया, बेल के पत्ते और लेमन ग्रास की.

1. लेमनग्रास: लेमनग्रास एक खुशबूदार और गुणकारी पत्ता है, जिसका उपयोग गर्मी में काफी फायदेमंद होता है. यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की गर्मी और सूजन को कम करते हैं. लेमनग्रास को पानी में उबालकर चाय की तरह पी सकते हैं. इसका सेवन करने से शरीर को सुकून मिलता है और त्वचा पर भी नेचुरल ग्लो आता है.

2. पुदीना: आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुदीना गर्मी के मौसम का सबसे फायदेमंद पत्ता माना जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करती है. गर्मियों में पुदीना को सबसे ज्यादा याद किया जाता है क्योंकि पुदीने का मसाला बनाकर छाछ में मिलाकर पिया जाता है.पुदीना पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और गैस, एसिडिटी व पेट की जलन को कम करता है. आप इसे चटनी, छाछ, सलाद या ड्रिंक्स में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा पुदीने का पेस्ट त्वचा पर लगाने से मुंहासे और दाग-धब्बे भी कम होते हैं और त्वचा को ठंडक मिलती है.

3. हरा धनिया: हरा धनिया भी गर्मी में बहुत काम आने वाला पत्ता है. इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है. धनिया का सेवन चटनी, सब्जी, सलाद या स्मूदी के रूप में किया जा सकता है. यह पाचन सुधारता है, ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है. इसके नियमित सेवन से शरीर की गर्मी कम होती है और त्वचा पर भी अच्छा असर पड़ता है, जिससे चेहरा साफ और ताजा दिखता है.

4. पान के पत्ते: आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, पान के पत्ते हमारी परंपरा का हिस्सा होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं.इनकी तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी में शरीर को राहत देती हैं. मुंह में छाले होने पर पान के पत्तों को विशेष रूप से खाया जाता है. पान के पत्ते पाचन को सुधारते हैं और गैस व एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करते हैं. आप पान का शेक बनाकर भी पी सकते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है. इसके अलावा पान के पत्तों का पेस्ट त्वचा पर लगाने से जलन और संक्रमण में राहत मिलती है.

5. बेल के पत्ते: उन्होंने बताया कि बेल के पत्ते भी गर्मी में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. ये शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन को सुधारते हैं और लू से बचाने में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट दो-तीन बेल के पत्ते चबाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इससे कब्ज, एसिडिटी और पेट की गर्मी कम होती है. बेल के पत्तों को सुखाकर चाय के रूप में भी लिया जा सकता है, जो शरीर को अंदर से ठंडा और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here