अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू: आज शनिवार को बालोद जिले के ग्राम मेढ़की में तहसील स्तरीय कर्मा जयंती का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और सामाजिक एकता के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और आयोजन ने परंपरा, संस्कृति तथा सामाजिक जागरूकता का मजबूत संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष साहू समाज महेंद्र साहू ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र साहू (अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड) शामिल हुए, जबकि तोमन साहू (अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी) ,वरिष्ठ समाजसेवी पवन साहू, प्रीतम साहू (पूर्व विधायक), चंद्रेश हिरवानी (जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बालोद), पूजा साहू (जिला पंचायत सदस्य), जितेंद्र साहू पूर्व जिलाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, प्रतिभा चौधरी (नगर पालिका अध्यक्ष बालोद), तोरण साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा) और गोपाल साहू (प्रदेश पदाधिकारी) की विशेष अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही। इस आयोजन की प्रमुख आकर्षण आदर्श विवाह समारोह रहा, जिसमें कुल 10 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें से 6 जोड़े साहू समाज के थे, जबकि 4 जोड़े अन्य समाज से थे, जो सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण बना।बैलगाड़ियों में बकायदा बारात भी निकाली गई।जो आकर्षक का केंद्र रहा।
इसके साथ ही कार्यक्रम में घर वापसी अभियान के तहत 5 परिवारों को पुनः हिंदू धर्म एवं साहू समाज में शामिल किया गया। इस दौरान समाज के लोगों को धर्मांतरण के प्रति सजग और जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील अध्यक्ष प्रेम लाल साहू, उपाध्यक्ष जयंत साहू, चंद्रिका साहू, संगठन सचिव छगन साहू, वीणा साहू, सचिव रघुनंदन गंगबोईर, चूरामन साहू, निरंजन साहू, सेवंत साहू, गोपी साहू, पेमिन साहू, एवन साहू, चित्रसेन साहू, झरेखा साहू, जागेश्वरी साहू सहित युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों सहित ग्राम मेढ़की के सामाजिक जनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पूरे आयोजन में समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी परंपराओं को सहेजने, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता, एकता और जागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि ने सामाजिक समरसता का संदेश माता कर्मा का जीवन देता है।
डॉ नीरेंद्र साहू ने कहा कि कर्मा माता का महा प्रसाद का भोग पूरे विश्व में खिचड़ी के रूप में विख्यात है। उन्होंने युवाओं को चरित्र निर्माण विचार में बदलाव के लिए भी प्रेरित किया जो उनको माता कर्मा जयंती से लाना होगा। उन्होंने कहा समाज के एक एक घर को जोड़ना प्रदेश साहू संघ की सोच है । समाज परिवार की ओर, इस योजना पर प्रदेश साहू संघ काम कर रहे हैं। संस्कार समाज की पहचान है उसको अधिक विकसित करना है।
परिवार के मुखिया का काम सबको साथ लेकर चलना होता है ।समाज के एक परिवार की परिभाषा साहू समाज है। हमें संस्कारवान परिवार की आवश्यकता है सामाजिक समरसता का संदेश माता कर्मा का जीवन देता है। अन्य अतिथियों ने कहा कि समाज के नियमों के अनुसार मुख्य धारा में चले। समाज में धर्मांतरण, अंतरजाति विवाह में कमी हो, युवाओं को शिक्षा संस्कार से जोड़े ताकि समाज में संस्कार आए। अतिथियों ने कहा कि आदर्श विवाह की शुरुआत साहू समाज की देन है। 1975 से ऐसे आयोजन होते आ रहे हैं। जो अन्य समाज के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गया है। आयोजन के दौरान साहू समाज सहित अन्य मीडिया कर्मियों का भी सम्मान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार उत्तम साहू, दुर्गानंद साहू, किशोर साहू के अलावा बोधन भट्ट ,दीपक यादव का सम्मान हुआ।आयोजन में पहुंचे तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने समाज के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने, तेलघानी मशीन से संबंधित मिलने वाली अनुदान राशि के संबंध में जानकारी दी ताकि समाज आर्थिक रूप से और रोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी पहल कर रही है ।समाज को मजबूत करने के लिए तेलघानी बोर्ड का ही निर्माण किया गया है।



