Home छत्तीसगढ़ कोरिया क्रिकेट टीम की धमाकेदार जीत,एक पारी और 42 रन से चांपा...

कोरिया क्रिकेट टीम की धमाकेदार जीत,एक पारी और 42 रन से चांपा पर बड़ी विजय

0

कोरिया : जिला क्रिकेट संघ कोरिया ने अंडर-16 प्लेट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट मल्टी डे टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले ही मुकाबले में चांपा जिला को एक पारी और 42 रन से हराकर दमदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कोरिया टीम ने बोनस अंक सहित कुल 7 अंक अर्जित किया है।मैच में टॉस जीतकर कोरिया ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जो पूरी तरह सफल साबित हुआ। चांपा की टीम कोरिया के घातक गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम महज 101 रन पर सिमट गई। कोरिया की ओर से स्वाभिमान यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके जबकि कुश चावड़ा ने 2 और अथर्व सिंह ने 1 विकेट हासिल किया।

पहली पारी में जवाबी बल्लेबाजी करते हुए कोरिया की टीम ने संतुलित प्रदर्शन दिखाया। कुश चावड़ा ने 48 रन, वीर मेघानी ने 37 रन और अथर्व सिंह ने 34 रन की अहम पारियां खेलीं। इसके अलावा स्वाभिमान यादव 16 रन आबिद अली 15 रन भावेश रत्नाकर 13 रन और अभिनय सिंह दोहरे 10 रन ने भी योगदान दिया। टीम ने 202 रन बनाकर पहली पारी में 101 रन की मजबूत बढ़त हासिल की।दूसरी पारी में चांपा की टीम एक बार फिर कोरिया के गेंदबाजों के सामने बिखर गई और मात्र 59 रन पर ऑल आउट हो गई। इस बार अथर्व सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किये जबकि स्वाभिमान यादव ने 4 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर कोरिया ने मैच को एक पारी और 42 रन से अपने नाम किया। टीम का अगला मुकाबला 14-15 अप्रैल को बस्तर जिले के खिलाफ खेला जायेगा जहां टीम अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here