Home मनोरंजन Dhurandhar 2 की बढ़ गई टेंशन! बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में...

Dhurandhar 2 की बढ़ गई टेंशन! बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में Dacoit ने कर डाला धांसू कलेक्शन

0

नई दिल्ली :पिछले तीन हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ और सिर्फ धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) का कब्जा था लेकिन अब इस फिल्म को टक्कर देने मैदान में एक नई फिल्म आ गई है।

यह फिल्म है एक्शन रोमांटिक ड्रामा डकैत (Dacoit) है। दो भाषाओं में रिलीज हुई यह फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर राज करने लगी है। इसने उस वक्त एंट्री मारी, जब धुरंधर 2 कमाई से नया इतिहास रच रही है।

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शनअदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। धुरंधर 2 के कहर के बीच डकैत ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये कमाए हैं। दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन 13 करोड़ के ऊपर पहुंच गया है।

दूसरे दिन घटे फिल्म के शोजडकैत दो भाषाओं हिंदी और तेलुगु में रिलीज हुई है। यह फिल्म हिंदी से ज्यादा कमाई तेलुगु भाषा में कर रही है। दूसरे दिन फिल्म ने तेलुगु में 5.60 करोड़ का कारोबार किया, जबिक हिंदी में फिल्म का कलेक्शन 1.40 करोड़ रुपये था। सैकनिल्क की मानें तो फिल्म के शोज भी पहले दिन के मुकाबले कम हुए हैं। पहले दिन शोज 3800 थे जबकि दूसरे दिन 3,734 शोज थे।

क्या है डकैत की कहानी?शेनिल देव के निर्देशन में बनी फिल्म डकैत की कहानी हरी की है जिसे अपनी पत्नी के धोखे के चलते एक ऐसे अपराध के लिए दोषी ठहराया जाता है जो उसने किया ही नहीं था। वह बदला लेने के लिए पत्नी की तलाश में निकलता है और कई डकैतियों के सिलसिले में उनकी कहानियां आपस में जुड़ जाती हैं।

फिल्म में अदिवि शेष, मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जेन मैरी खान जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने दो दिनों में दुनियाभर में 24 करोड़ के ऊपर कारोबार कर लिया है। अब देखते हैं कि संडे को फिल्म का कलेक्शन कितना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here