Home छत्तीसगढ़ आम ने.अम्बेडकर संदेशों पर चलने का किया आह्वान

आम ने.अम्बेडकर संदेशों पर चलने का किया आह्वान

0

महासमुंद : संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर आम आदमी पार्टी शहर के तुमगांव चौक पर स्थित अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में आप वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों, उनके सामाजिक न्याय के संघर्ष तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उपस्थित जनों को उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की ओर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर,प्रदेश संयुक्त सचिव संजय यादव,महिला विंग जिलाध्यक्ष मेघा चन्द्राकर, जिला मीडिया प्रभारी अज़ीम खान,राजेश तिवारी,दिलीप साहू आदि शामिल रहे। अंत में सभी ने मिलकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here