एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : लौहनगरी किरन्दुल संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।एनएमडीसी एससीएसटी कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से सुबह 8 बजे बुद्ध विहार से समता रैली का आयोजन किया गया। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची, जहां एनएमडीसी के अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण और स्थानीय नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद अंबेडकर पार्क स्थित राजगृह में उनकी विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से डॉ. अंबेडकर की जीवनी, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सिंह, एनएमडीसी एससीएसटी कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष बी.एल. तारम, एनएमडीसी अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम बाबासाहेब के विचारों — सामाजिक समानता, शिक्षा और सशक्तिकरण — को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बना।



