बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक बार फिर अपने दमदार एक्शन अवतार के साथ बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी में हैं. उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘फोर्स 3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी, जिसमें जॉन के साथ हर्षवर्धन राणे की झलक भी देखने को मिली है.
वीडियो में दिखा एक्शन का दम:- जारी किए गए वीडियो में जॉन अब्राहम अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं. हाथ में बंदूक लिए उनका इंटेंस लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं, हर्षवर्धन राणे के साथ उनका आमना-सामना कहानी में जबरदस्त टकराव की ओर इशारा करता है. दोनों सितारे शानदार फिजिक और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ एक्शन सीन्स के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं.
फ्रेंचाइजी का रहा है शानदार रिकॉर्ड:- गौरतलब है कि ‘फोर्स’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2011 में हुई थी. पहली फिल्म Force को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसके बाद 2016 में रिलीज हुई Force 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया और एक्शन प्रेमियों को खूब पसंद आई.



