Home छत्तीसगढ़ CBSE रिजल्ट में रायपुर का दबदबा: विनिल बैस स्कूल टॉपर, कई छात्रों...

CBSE रिजल्ट में रायपुर का दबदबा: विनिल बैस स्कूल टॉपर, कई छात्रों ने मारी बाजी

0

रायपुर: CBSE बोर्ड ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी किया। इस बार पुलिस पब्लिक स्कूल पेंशनबाड़ा रायपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। 99.4 प्रतिशत अंक के साथ विनिल बैस ने स्कूल में टॉप किया है। वे IPS विमल बैस के बेटे हैं।

पुलिस पब्लिक स्कूल के 7 बच्चों ने 90 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किए हैं। वहीं 28 बच्चे 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा 70 प्रतिशत से ऊपर अंक पाने वालों में 53 बच्चे शामिल हैं। पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और आईपीएस अधिकारी विकास कुमार ने स्कूल के नतीजों पर प्रसन्नता जाहिर की है और उम्मीद जताई है कि आगामी सालों में स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन और बेहतर होगा।

शिक्षकों की मेहनत रंग ला रही : स्कूल प्रबंधक

स्कूल प्रबंधक विकास कुमार ने कहा कि स्कूल में प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है। स्कूल के शिक्षकों की मेहनत भी रंग ला रही है। शिक्षकों को आगामी वर्ष के लिए नया लक्ष्य दिया गया है। हमारी कोशिश है कि आने वाले साल में 25 फीसदी से ज्यादा बच्चे 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here