Home क्रांइम “ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 5 आरोपी...

“ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 5 आरोपी गिरफ्तार, 62 लीटर से अधिक शराब जब्त

0

 

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़ : दिनांक 16.04.2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में ग्राम पण्डरीपानी में मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी संतराम खडिया को उसके घर के सामने बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 1500 रुपये, बरामद कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

🚨 ग्राम लोईंग में चक्रधरनगर पुलिस की दबिश — घर में छिपाकर रखी थी शराब

थाना चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम लोईंग में आरोपी अर्जुन सतनामी को उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के कब्जे से करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 2000 रुपये, जब्त कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

🚨 बरभौना पुल के पास छाल पुलिस की रेड — 7 लीटर शराब जब्त

थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नसिर खान के नेतृत्व में ग्राम बरभौना कुरकुट नदी पुल के पास रेड कार्रवाई कर आरोपी भरत सिंह राठिया को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 7 लीटर महुआ शराब, कीमत 700 रुपये, बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

🚨 जोबी में महिला द्वारा अवैध शराब निर्माण का खुलासा — 20 लीटर शराब व उपकरण जब्त

चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में ग्राम जोबी के जवाहर मोहल्ला में रेड कर आरोपी बरातो बाई राठिया को अवैध शराब बनाते एवं बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। मौके से 20 लीटर महुआ शराब, निर्माण उपकरण एवं बिक्री रकम जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना खरसिया में प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

🚨 सायबर सेल व जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई — काशीराम चौक में महिला के घर शराब रेड

दिनांक 17.04.2026 को थाना सायबर एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा काशीराम चौक निवासी संध्या बंजारे के घर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने मकान के बाहर गली में हाथ भट्ठी की बनी देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखी हुई है। मौके पर रेड कर आरोपी संध्या बंजारे पिता केशव बंजारे उम्र 35 वर्ष को पकड़ा गया। उसके कब्जे से करीब 05 लीटर हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब एवं 30 नग प्लास्टिक पाउच सहित कुल 10.4 लीटर शराब, कीमत लगभग 2100 रुपये, गवाहों के समक्ष जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

“ऑपरेशन आघात के तहत जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और इस प्रकार के अपराधों के लिए किसी भी प्रकार की सहनशीलता नहीं बरती जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here