IPL 2026: आईपीएल 2026 का सीजन खिलाड़ियों की फॉर्म के लिहाज से अच्छा नहीं जा रहा है. लीग की शुरूआत से पहले कई खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए थे. अब हर दिन किसी ना किसी मैच में प्लेयर्स इंजर्ड हो रहे हैं. जिस वजह से फ्रेंचाइजियों की हालत भी खराब है.
कुछ दिन पहले रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. फिर लाइव मैच में ऋषभ पंत. अब दिल्ली कैपिटल्स के एक स्टार कप्तान के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है. जिस कारण वह IPL 2026 से भी बाहर हो सकते हैं.
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान चोटिल
दरअसल, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बीते दिन मुकाबला खेला गया था. इस मैच में RCB द्वारा 176 रन का टारगेट पीछा करने उतरी दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने बेहतरीन बैटिंग की. लेकिन 16वें ओवर में वह चोटिल हो गए. RCB vs DC मैच में अक्षर पटेल अचानक रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए.
बैटिंग के दौरान अक्षर को अचानक क्रैम्प्स की समस्या से जूझते हुए देखा गया. जिस वजह से कुछ देर के लिए भी मैच भी रूका. इसके बाद मैदान पर तुंरत DC की मेडिकल टीम जांच करने के लिए आई. फिर कुछ वक्त के बाद अक्षर ने बैटिंग भी स्टार्ट की. लेकिन वह मैदान पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए. दर्द से बेहाल अक्षर 19 गेंदों में 26 रन बनाने के बाद रिटायर होकर वापिस पवेलियन लौट गए.
IPL 2026 में RCB के खिलाफ खेलते हुए घायल हुए 3 खिलाड़ी
IPL 2026 में यह तीसरी बार है कि बीच पारी की वजह से किसी खिलाड़ी ने इंजर्ड होकर मैदान छोड़ा. दिलचस्प बात यह है कि यह तीनों खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए घायल हुए हैं. सबसे पहला नाम है मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, जो कि बीच मैच में रिटायर्ड हर्ट हो गए थे.
फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत भी RCB के खिलाफ खेलते हुए जख्मी हो गए. अब अक्षर पटेल बैटिंग करते हुए चोटिल हो गए .
अक्षर पटेल IPL 2026 से हो सकते हैं बाहर?
अक्षर पटेल की अगवुाई में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक औसत रहा है. DC ने अब तक IPL 2026 में 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि, 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. अब दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है. ऐसे में अक्षर पटेल का चोटिल होना डीसी के लिए झटका साबित हो सकता है.
कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि DC कप्तान कुछ मैचों से भी बाहर हो सकते हैं. हालांकि, मैनजमेंट की ओर से अभी अक्षर पटेल की चोट पर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.



