Home छत्तीसगढ़ एनएमडीसी सीएमडी अमिताव मुखर्जी के किरंदुल-बचेली आगमन पर स्थानीय युवाओं का शांतिपूर्ण...

एनएमडीसी सीएमडी अमिताव मुखर्जी के किरंदुल-बचेली आगमन पर स्थानीय युवाओं का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : एनएमडीसी सीएमडी अमिताव मुखर्जी के किरंदुल-बचेली आगमन के दौरान स्थानीय युवाओं ने एनएमडीसी परियोजना मुख्यालय के सामने सीआईएसएफ गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने जल-जंगल-जमीन बचाने और स्थानीय मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से खदान क्रमांक 13 एवं 4 को तत्काल निरस्त करने, खनन संबंधी सभी दस्तावेजों को सार्वजनिक करने और स्थानीय एनसीएल कार्यालय हटाने की मांग रखी।

इसके अलावा उन्होंने किरंदुल नगर को धूल-मुक्त बनाने और किरंदुल-बचेली क्षेत्र में शासकीय सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए आवास सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की।युवाओं ने काला पट्टी बांधकर और हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने “जल-जंगल-जमीन बचाओ”, “खदान क्र. 13 एवं 4 को बंद करो” तथा “किरंदुल को धूल मुक्त करो” जैसे नारे लगाए। iपुलिस प्रशासन, एनएमडीसी प्रबंधन और सीआईएसएफ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद युवाओं को सीएमडी के साथ मुलाकात का आश्वासन दिए जाने पर उन्होंने अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here