एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) द्वारा कैडर विकास के लिए चल रही प्रशिक्षण श्रृंखला के पांचवें सप्ताह में “साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव” विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए.के. सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में श्रमिकों को साइबर अपराधों से बचाव की विस्तृत जानकारी दी।यादव ने फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक, UPI फ्रॉड, लॉटरी ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक ऐप्स और जॉब के नाम पर धोखाधड़ी जैसे प्रमुख फ्रॉड के तरीकों के बारे में उदाहरण सहित समझाया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी लोगों की लालच, डर और जल्दबाजी का फायदा उठाते हैं।

महत्वपूर्ण सुझाव:
किसी को भी OTP, पासवर्ड या बैंक डिटेल कभी न साझा करें
अनजान लिंक, मैसेज या ईमेल पर क्लिक न करें
केवल आधिकारिक ऐप्स और वेबसाइट्स का उपयोग करें
मोबाइल में स्क्रीन लॉक, ऐप लॉक और अपडेटेड एंटीवायरस रखें
सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स सख्त रखें
फ्रॉड होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में
शिकायत दर्ज कराएं
कार्यक्रम में श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस प्रकार का प्रशिक्षण श्रमिकों को डिजिटल युग में सतर्क, सजग और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) निरंतर ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों के माध्यम से श्रमिक कल्याण और जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शा रही है।



